प्रधानमंत्री जन धन योजना ने सबसे गरीब लोगों के लिए वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में किस तरह से बदलाव किया, इसकी जानकारी से जुड़े एक लेख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साझा किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना ने सबसे गरीब लोगों के लिए वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को बदल दिया है। श्री मोदी ने कहा कि इस योजना ने बैंक खाते रखने वाले और बैंक खाते न रखने वाले लोगों के बीच के अंतर दूर करते हुए सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक समावेशन को बढ़ावा दिया है।
एक्स पर पीएमओ इंडिया ने अपनी एक पोस्ट में लिखा;
“प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने सबसे गरीब लोगों के लिए वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को बदल दिया है। इस योजना ने बैंक खाते रखने वाले और बैंक खाते न रखने वाले लोगों के बीच के अंतर दूर करते हुए सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक समावेशन को बढ़ावा दिया है।”
