एएमयू के छात्र रोहित गुप्ता का बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी पद पर चयन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के छात्र रोहित गुप्ता का भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में वैज्ञानिक अधिकारी (ग्रुप-ए) के प्रतिष्ठित पद पर चयन हुआ है।

गुप्ता का चयन एक अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक स्क्रीनिंग परीक्षा और उसके बाद हुए कठोर साक्षात्कार प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद हुआ। यह चयन उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राशिद उमर ने गुप्ता की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण को दर्शाती है, बल्कि विभाग द्वारा प्रदान की जा रही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और मार्गदर्शन को भी उजागर करती है। उन्होंने बताया कि विभाग के शिक्षकों के निरंतर सहयोग और प्रेरणा ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.