एएमयू के प्राध्यापक ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पुस्तकालयों में एआई की भूमिका पर डाला प्रकाश

नई दिल्ली  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एम. मासूम रजा ने मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इनोवेशन एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन एकेडमिक लाइब्रेरीज  में आमंत्रित वक्ता के रूप में भाग लिया।

‘एआई नाउ एण्ड नेक्सट’ शीर्षक से अपने व्याख्यान में प्रो. रजा ने शैक्षणिक पुस्तकालयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की परिवर्तनकारी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एआई उपयोगकर्ता सहभागिता को बढ़ावा दे रही है, पुस्तकालय सेवाओं का स्वचालन कर रही है, और ज्ञान की पहुँच व प्रबंधन के भविष्य को पुनर्परिभाषित कर रही है।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस एण्ड इमर्जिंग टेक्नालोजी इन लाइब्रेरीज़ नामक एक संपादित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक का संपादन प्रो. एम. मासूम रजा (मुख्य संपादक) और इम्तियाजुल हक (संपादक) ने किया है। पुस्तक में एआई अनुप्रयोगों, डिजिटल टूल्स और डिजिटल युग में पुस्तकालय सेवाओं के विकास पर विद्वतापूर्ण लेख शामिल हैं।

प्रो. रजा ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत तीन शोध पत्रों का सह-लेखन भी किया, जो एआई एवं पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके गहन अनुसंधान को दर्शाते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.