एएमयू प्रोफेसर ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया मुख्य व्याख्यान

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सैयद जियाउर रहमान ने मथुरा स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एग्री-टेक, प्लांट एंड हेल्थ साइंसेज (आईसीएपीएचएस-2026)” में मुख्य व्याख्यान (कीनोट) प्रस्तुत किया।

डॉ. रहमान सम्मेलन की राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे और उन्होंने इसके शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके अलावा उन्होंने “एलाइड साइंसेज एवं बायोमेडिकल इंटीग्रेशन” विषयक वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता भी की, जिसमें निदान, पोषण मूल्यांकन और ट्रांसलेशनल रिसर्च को आगे बढ़ाने में सहायक स्वास्थ्य विज्ञान और बायोमेडिकल क्षेत्रों के समन्वय परचर्चा की गई। इस सत्र में फूड टॉक्सिकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, प्रोटीओमिक्स, न्यूट्रिशनल बायोकेमिस्ट्री तथा पोषण संबंधी विकारों में बायोमार्कर्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.