एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्रा का अंडर-16 बास्केटबॉल कोचिंग कैंप के लिए चयन

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) गर्ल्स स्कूल की छात्रा स्नेहा चैधरी का आगामी 24वीं यूथ उत्तर प्रदेश स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए अलीगढ़ जिला यूथ (अंडर-16) बास्केटबॉल टीम के प्री-स्टेट कोचिंग कैंप हेतु चयन किया गया है।

अलीगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह कोचिंग कैंप 29 मई तक संचालित होगा। जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम को प्रशिक्षित किया जाएगा।

स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य अलका अग्रवाल ने छात्रा को बधाई देते हुए चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ दीं। वहीं गेम्स एंड स्पोर्ट्स इंचार्ज मोहम्मद वसीम अहमद तथा शिक्षिकाओं शालिनी चैहान और सीमा जैतून ने उसकी मेहनत, समर्पण और खेल भावना की सराहना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.