एएमयू गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा और पोस्टर निर्माण गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत सशक्तीकरण और राष्ट्रीय विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य आमना मलिक और उपप्रधानाचार्य अलका अग्रवाल के मार्गदर्शन और नुसरत परवीन और नाजिया की देखरेख में किया गया।

नौवीं कक्षा  की सोफिया ने अपने संबोधन में समानता को बढ़ावा देने और नए अवसर उपलब्ध कराने में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी कक्षा की साबिया ने कविता प्रस्तुत कर शिक्षा को ज्ञान और व्यक्तिगत विकास का आधार बताया।

विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग गतिविधि में भी भाग लिया और अपनी रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से शिक्षा के महत्व से जुड़े विचार प्रस्तुत किए।

इस आयोजन ने जागरूक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम की रिपोर्ट मीडिया प्रभारी बुशरा किरमानी ने प्रस्तुत की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.