जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने हेल्थकेयर, वेलनेस टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी पर वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (AICHWTH 2026) का आयोजन किया

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने 5 नवंबर 2026 को “केयर विदाउट बॉर्डर्स: इनोवेशन टू ग्लोबल वेलनेस इकोसिस्टम” विषय पर हेल्थकेयर, वेलनेस टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी पर वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (AICHWTH 2026) का आयोजन किया। इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से ‘डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड हॉस्पिस स्टडीज’ और ‘डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट’ द्वारा किया गया था।
इस सम्मेलन में जाने-माने शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने हेल्थकेयर, मेडिकल टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उभरते रुझानों और अवसरों पर चर्चा की।
उद्घाटन सत्र में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन प्रो. पंकज कुमार गुप्ता; डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की अध्यक्ष प्रो. सारा हुसैन; देहलवी रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. मोहसिन देहलवी; एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के प्रो. मनोहर सजनानी; फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला के सेल्स और मार्केटिंग महाप्रबंधक श्री अभिषेक मलिक; और आईटीसी हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईटीसी होटल्स लिमिटेड) के प्रमुख डॉ. स्वरूप सिन्हा ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने एक वैश्विक हेल्थकेयर और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में भारत की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों, प्रिवेंटिव वेलबीइंग, तकनीकी नवाचार और हॉस्पिटैलिटी सेवाओं में उत्कृष्टता पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथियों को उनकी बहुमूल्य उपस्थिति के लिए सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके बाद, जेएमआई के ‘डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड हॉस्पिस स्टडीज’ के अध्यक्ष डॉ. भूपिंदर चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में योगदान देने के लिए सभी गणमान्य व्यक्तियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
पैनल चर्चा में सरकार, शिक्षा जगत और उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. आर. के. सुमन, डॉ. प्रियदर्शन सिंह लखावत, प्रो. अमीना सुल्तान, डॉ. बिधान दास और श्री सैयद मुनीर अजमत शामिल हुए। डॉ. पूजा शर्मा द्वारा संचालित इस चर्चा में हेल्थकेयर नीतियों, तकनीकी प्रगति, कुशल मानव संसाधन, डेटा गोपनीयता और उद्योग-शिक्षा जगत के बीच सहयोग जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों आयोजक विभागों के फैकल्टी सदस्यों और शोधार्थियों के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित संस्थानों के शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सम्मेलन के विषयों में गहरी शैक्षणिक रुचि को दर्शाते हुए, कुल 75 शोध पत्र प्राप्त हुए।
समापन सत्र में ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ की घोषणा की गई और प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों ने अपने प्रेरक भी विचार रखे।
सम्मेलन को अपने उद्योग भागीदारों- देहलवी रेमेडीज़ प्राइवेट लिमिटेड, न्यू रॉयल प्रोडक्ट्स और रेडोलेंस डैज़लिंग डिज़ाइनर डेकोर- से भरपूर सहयोग मिला। उनके इस योगदान ने नवाचार, ज्ञान के आदान-प्रदान और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने में उद्योग-शिक्षा जगत की साझेदारी के महत्व को और सुदृढ़ किया।
