प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं की मेज़बानी की। श्री मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके खेल से जुड़े अनुभवों को सुना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं और ये कई युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं की मेज़बानी करके खुशी हुई। खेलों से जुड़े उनके अनुभवों को सुना।

इनमें से हर एक ने अपने असाधारण प्रदर्शन से हमारे देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.