अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में “स्वस्थ आयु के लिए योग” को प्रमुखता दी गई
सक्रिय और गरिमापूर्ण स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए 1,300 वरिष्ठ नागरिक योग सत्रों में शामिल हुए

नई दिल्ली : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 को “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों पर केंद्रित विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाया। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि योग धर्म, जाति और पंथ से परे लोगों को एकजुट करता है और समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देता है।भारत मंडपम में आयोजित योग दिवस के एक भव्य कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 1,300 वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस कार्यक्रम में वृद्धों के शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, मानसिक दृढ़ता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
संयुक्त सचिव मोनाली पी. ढाकाटे ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ जीवन में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक कल्याण शामिल है और योग सक्रिय और गरिमापूर्ण जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है। मंत्रालय ने पूरे भारत में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, भागीदारी और कल्याण का समर्थन करने वाले एक समावेशी, आयु-अनुकूल इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, गरिमा और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने वाले एक समावेशी और आयु-अनुकूल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसी पहलों और चल रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से, मंत्रालय पूरे देश में बुजुर्ग नागरिकों के लिए स्वस्थ जीवन, सामाजिक समावेश और जीवन की बेहतर गुणवत्ता को प्रोत्साहित करना जारी रखता है।
