एएमयू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

यह भी पढ़ें
अलीगढ़, मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई-2026) “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 800 से अधिक छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा योग प्रेमियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, सजगता और समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नइमा खातून ने शारीरिक शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि योग एक समग्र जीवन पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम स्वस्थ जीवनशैली और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करने में विशेष रूप से प्रासंगिक है।
कार्यक्रम कुलपति के संरक्षण तथा सह-कुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान के सह- संरक्षण में आयोजित किया गया। कुलसचिव प्रो. आसिम जफर कार्यक्रम के संयोजक थे, जबकि सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं आईडीवाई-2026 के नोडल अधिकारी प्रो. इकराम हुसैन ने समग्र समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। प्रो. बृज भूषण सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कॉमन योग प्रोटोकॉल के सामूहिक प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रो. इकराम हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला और शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा सामाजिक सद्भाव के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक प्रदर्शन रहा, जिसने अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. नइमा खातून ने योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर प्रस्तुति और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। विश्वविद्यालय स्तर की पोस्टर प्रतियोगिता में अफीफा वहीद अंसारी ने प्रथम, अदनान खान ने द्वितीय और शिखर भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर अनमता खान प्रथम, एहतिशाम अली द्वितीय तथा यासमीन तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में यासमीन रहमान ने प्रथम, जौहर रजा ने द्वितीय और आयशा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 से 20 जून तक आयोजित सात दिवसीय योग कार्यशाला सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में डीन छात्र कल्याण प्रो. एम. अतहर अंसारी, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान, विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. निशात फातिमा, सीईसी समन्वयक प्रो. मोहम्मद रिजवान खान, भूमि एवं उद्यान विभाग के सदस्य प्रभारी प्रो. अनवर शहजाद, जनसंपर्क कार्यालय की सदस्य प्रभारी प्रो. विभा शर्मा, उप-प्रॉक्टर प्रो. इफ्फत असगर, डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर एन डी गुप्ता, यूनिवर्सिटी हेल्थ अफसर डा अली जफर आबिदी तथा जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. मोहम्मद अरशद बारी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक सजगता और सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।