एएमयू वीमेंस कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

अलीगढ़, मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज में भारत सरकार के मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
यह पहल राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एएमयू द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्रकृति की सुरक्षा के प्रति सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
वीमेंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मसूद अनवर अल्वी ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी, डॉ. फौजिया फरीदी एवं डॉ. निदा खान के साथ कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया।
अभियान में छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पौधारोपण की तकनीक तथा पौधों की देखभाल संबंधी जानकारी भी दी गई।
