ऑक्सफोर्ड में ‘इरफान हबीब कलेक्शन ऑफ मुगल स्टडीज’ के शुभारंभ पर एएमयू में कार्यक्रम

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडी द्वारा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से “द इरफान हबीब कलेक्शन ऑफ मुगल स्टडीज एट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी” का विमोचन किया गया, जो प्रख्यात इतिहासकार की विद्वतापूर्ण विरासत को महत्वपूर्ण मान्यता प्रदान करता है।

कार्यक्रम का परिचय देते हुए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रो. नंदिनी चटर्जी ने डिजिटलीकरण परियोजना के दायरे पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रो. हबीब के विस्तृत नोट्स और अभिलेखीय सामग्री मुगलकालीन विधिक प्रथाओं, स्थानीय परंपराओं और दस्तावेजी परंपराओं पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं तथा ऐतिहासिक अनुसंधान में प्राथमिक स्रोतों के महत्व को रेखांकित करते हैं।

अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रो. इरफान हबीब ने अपने शैक्षणिक जीवन की यात्रा ही चर्चा करते हुए इतिहास के पुनर्निर्माण में प्राथमिक स्रोतों की केंद्रीय भूमिका पर बल दिया। उन्होंने इस डिजिटलीकरण प्रयास की सराहना करते हुए इसे भविष्य के शोध को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हसन इमाम ने अपने स्वागत भाषण में विद्वतापूर्ण कार्यों के संरक्षण और डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि कार्यक्रम की संयोजक डॉ. गुलरुख खान ने प्रो. हबीब की वैश्विक प्रतिष्ठा और एएमयू से उनके दीर्घकालिक संबंध को रेखांकित किया।

विशेष टिप्पणियों में प्रो. इशरत आलम तथा प्रो. शिरीन मूसवी, प्रो. एस नदीम रेजावी और प्रो. फरहत हसन

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.