अहमदी स्कूल में नशा मुक्त परिसर हेतु सप्ताहव्यापी अभियान

नई दिल्ली : नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘2047 तक नशा मुक्त भारत’ लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड द्वारा ‘मिशन ड्रग-फ्री कैंपस’ नामक एक सप्ताह का जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रार्थना सभा में हुई, जहाँ फिजिक्स की शिक्षिका और असेंबली इंचार्ज नुदरत जहां ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा किस तरह से स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और समाज को प्रभावित करता है।

प्रधानाचार्य डा. नायला राशिद तथा शिक्षक और छात्रों ने मिलकर नशा मुक्त भारत की शपथ ली। कंप्यूटर टीचर सना शमशाद ने छात्रों को नशे से जुड़ी सच्ची घटनाएं और सरकारी प्रयासों पर आधारित वीडियो दिखाए।

अभियान की प्रमुख गतिविधि स्कूल परिसर में आयोजित जागरूकता रैली रही, जिसमें छात्रों ने पोस्टर और नारों के जरिए नशा विरोधी संदेश फैलाया।

इस पहल ने छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव डाला और स्कूल के नशा मुक्त भारत के लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.