प्रो. निसार अहमद बने एएमयू की कार्यकारी परिषद के नए सदस्य

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय के डीन प्रो. निसार अहमद को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद का सदस्य घोषित किया गया है। वे वरिष्ठता के आधार पर अगले वरिष्ठतम डीन के रूप में इस पद पर नियुक्त हुए हैं। उनका कार्यकाल 2 अगस्त 2025 से प्रभावी हो गया है और वे तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक वे डीन के पद पर कार्यरत हैं।
