एएमयू में पारिवारिक परामर्श और बाल कल्याण पर कार्यशाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सतत एवं प्रौढ़ शिक्षा तथा विस्तार केंद्र ने गृह विज्ञान विभाग के सहयोग से प्रौढ़ शिक्षा के शिक्षार्थियों के लिए “पारिवारिक परामर्श और बाल कल्याण” विषय पर कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला में करीब 100 विद्यार्थियों और शिक्षार्थियों ने भाग लिया। इसमें परिवार कल्याण तथा परिवारों और बच्चों की सामाजिक एवं भावनात्मक जरूरतों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया और व्यावहारिक जानकारी दी गई।

गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मरियम और शोधार्थी निदा ने चार्ट के माध्यम से परिवारों और बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझने के महत्व पर प्रकाश डाला।

सतत एवं प्रौढ़ शिक्षा तथा विस्तार केंद्र के निदेशक डॉ. शमीम अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बी.एससी. सामुदायिक विज्ञान के विद्यार्थियों और प्रौढ़ शिक्षा के शिक्षार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.