शिवसेना NDA के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा की पहल से वृंदावन में जीवन दीप आश्रम का उद्घाटन

वृंदावन में आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बना जीवन दीप आश्रम

RSS के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी ने वृंदावन में जीवन दीप आश्रम का किया लोकार्पण,

 

२४ मार्च २०२६: महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में शिवसेना (NDA) गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने वृंदावन स्थित जीवन दीप आश्रम के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। आश्रम का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी ने पूज्य संतों, वरिष्ठ गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट उपस्थितजनों की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, पूर्व राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी, पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज तथा साध्वी ऋतंभरा जी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक विशेष बना दिया।

यह आयोजन वृंदावन की पावन भूमि पर सेवा, सनातन मूल्यों और राष्ट्रचिंतन के अद्भुत संगम के रूप में प्रतिष्ठित हुआ।

अपने संबोधन में श्री मोहन भागवत जी ने भारत की जनसंख्या नीति की पुनर्समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया और संतुलित पारिवारिक तथा सामाजिक विकास के लिए तीन बच्चों के सिद्धांत का समर्थन किया। उन्होंने अवैध घुसपैठ को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए समाज से सजग रहने, घुसपैठियों की पहचान करने तथा यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि उन्हें भारत में रोजगार न मिले। साथ ही उन्होंने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय सुरक्षा और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए समाज और व्यवस्था, दोनों की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आश्रम केवल आध्यात्मिक स्थल नहीं, बल्कि समाज, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना को दिशा देने वाले केंद्र हैं।

समारोह के समापन पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए श्री मोहन भागवत जी, पूज्य संत समाज तथा सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की और इस पावन अवसर को आशीर्वादमय एवं स्मरणीय बनाने के लिए सभी का अभिनंदन किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.