एएमयू मुर्शिदाबाद केंद्र के विधि विद्यार्थियों ने जेवियर मूट कोर्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बनाई जगह, सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार भी जीता

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद केंद्र के विधि विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने जेवियर मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। कोलकाता स्थित सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी के जेवियर लॉ स्कूल की मूट कोर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम ने 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार वाला सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार भी हासिल किया।
टीम में तहसीन निशात, अजरा फातमा और तनजीला रहमान शामिल थीं। देशभर की टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए विद्यार्थियों ने प्रभावशाली मौखिक पक्ष-प्रस्तुति और शोध कौशल का प्रदर्शन किया।
एएमयू मुर्शिदाबाद केंद्र के निदेशक प्रो. निगमानंद विश्वास ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके समर्पण, कानूनी समझ तथा कड़ी मेहनत की सराहना की।
