प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजन को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका प्रदर्शन दमदार और जोश से भरपूर रहा, जिसने देश को बहुत उल्लास से भर दिया। श्री मोदी ने उन्हें आने वाले समय में और अधिक सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

 

“एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजन को बधाई! उनका प्रदर्शन शानदार और जोश से भरा रहा, जिससे देश को बहुत खुशी मिली है। आने वाले समय में उन्हें और भी सफलता मिले: PM @narendramodi”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.