एएमयू जेएन मेडिकल चिकित्सक ने मलेशिया में भारत का किया प्रतिनिधित्व

 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालिज के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की प्रोफेसर फातिमा खान ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित एशिया प्रशांत संक्रमण नियंत्रण सोसायटी परिषद-2026 की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह हॉस्पिटल इन्फेक्शन सोसायटी इंडिया की कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। उनके साथ जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालिज के संक्रमण नियंत्रण नर्स सोयब खान भी शामिल रहे।

बैठक मेंएशिया-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं में संक्रमण विज्ञान, नैदानिक सूक्ष्मजीव विज्ञान तथा सदस्य संस्थाओं के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें उभरते संक्रामक रोगों, जीवाणुरोधी दवाओं के प्रति बढ़ते प्रतिरोध, अस्पतालों में होने वाले संक्रमण, रोगी सुरक्षा तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रोफेसर फातिमा खान ने हॉस्पिटल इन्फेक्शन सोसायटी इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए क्षेत्रीय सहयोग, जीवाणुरोधी दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, संक्रमण रोकथाम संबंधी नीतियों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा में भाग लिया। वहीं, सोयब खान ने तकनीकी सत्रों में संक्रमण नियंत्रण नर्सों की भूमिका, वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित संक्रमण रोकथाम उपायों, निगरानी कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुधार के प्रयासों पर अपने विचार रखे।

बैठक के दौरान प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ विचारों काआदान-प्रदान करने तथा संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़ी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी मिला।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.