एएमयू के एसटीएस स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसटीएस स्कूल (मिंटो सर्किल) में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ 2026-27 के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए।

प्रधानाचार्य फैसल नफीस ने कहा कि यह अभियान माताओं के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लगाया गया प्रत्येक पौधा हरित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम का समन्वय मोहम्मद अदनान खान, मोहम्मद फुरकान तथा मुदस्सिर अली रिजवी ने किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.