दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह के दूसरे कार्यकाल का सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज ने किया स्वागत

नवीन शोध, शैक्षणिक ज्ञापन, उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार पर हुई सार्थक चर्चा - प्रो जसीम मोहम्मद

Oplus_131072

नई दिल्ली, 16 जुलाई। सेंटर फॉर नमो स्टडीज़  के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद ने ट्रस्टी प्रो. दिव्या तंवर के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह से शिष्टाचार भेंट, कुलपति कार्यालय में उन्हें कुलपति के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सेंटर फॉर नमो स्ट्डीज प्रतिनिधिमंडल ने प्रो. योगेश सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके दूसरे कार्यकाल में दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए मानक स्थापित करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय देश के बौद्धिक एवं शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और आने वाले वर्षों में यह भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

भेंट के दौरान भारतीय उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अंतर्विषयक अध्ययन, अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा समाजोन्मुख अकादमिक पहलों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार और ज्ञान-आधारित राष्ट्र निर्माण में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि प्रो. योगेश सिंह एक दूरदर्शी शिक्षाविद् और प्रेरणादायी शैक्षणिक प्रशासक हैं, जिनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय ने नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप उत्कृष्टता, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कुलपति प्रो योगेश सिंह जी से भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज के अध्यक्ष प्रो जसीम मोहम्मद ने कुलपति प्रो. योगेश सिंह के सफल एवं प्रभावी दूसरे कार्यकाल की कामना करते हुए शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण से जुड़े सकारात्मक प्रयासों में सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.