एएमयू के डेंटल कालिज शिक्षक ने राष्ट्रीय मैक्सिलोफेशियल सर्जरी सम्मेलन में मुख्य वक्तव्य दिया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर गुलाम सरवर हाशमी ने भोपाल में आयोजित प्रतिष्ठित एओएमएसआई मिडकॉम्स-2026 सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया।
प्रो. हाशमी ने ‘टीएमजे एंकिलोसिस विद अपर एयरवेज वॉल्यूमेट्रिक चेंजेज’ विषय पर अपना मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (टीएमजे) एंकिलोसिस से पीड़ित मरीजों के ऊपरी श्वसन मार्ग में होने वाले द्वि-आयामी और त्रि-आयामी आयतन संबंधी परिवर्तनों पर आधारित शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए।
अपने हालिया अनुसंधान कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि लंबे समय तक रहने वाला टीएमजे एंकिलोसिस ऊपरी श्वसन मार्ग को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। उन्होंने इस रोग के उपचार में नवीनतम प्रगति, वर्तमान वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद तथा डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एन. डी. गुप्ता ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य वक्तव्य देने पर प्रो. हाशमी को बधाई दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.