एएमयू मलप्पुरम केंद्र के विधि छात्रों को नालसा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मलप्पुरम सेंटर के विधि विभाग ने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) द्वारा आयोजित देशव्यापी रील एवं लघु फिल्म प्रतियोगिता ‘फ्रेम्स ऑफ जस्टिस’ में दक्षिण क्षेत्र में उपविजेता (रनर-अप) स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
पुरस्कार प्राप्त लघु फिल्म ‘राइट ऑफ चिल्ड्रेन टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन एक्ट, 2009’ पर आधारित थी। विधि विभाग के लीगल एड सेल के माध्यम से निर्मित इस फिल्म को कानूनी जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए सराहा गया।
फिल्म का निर्देशन विधि विभाग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा सना अंजुम ने किया, जबकि इसके निर्माण में अफसाना, आलिया, आबिदुल्ला, अनस, शाफिया, रहीमुल्लाह, शोएब और आदिल की टीम ने योगदान दिया।
एएमयू केंद्रों के समन्वयक प्रो. मोहम्मद तारिक, एएमयू केंद्र मलप्पुरम के निदेशक प्रो. एम. शाहुल हमीद तथा विधि विभाग के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. शाहनवाज अहमद मलिक ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी रचनात्मकता एवं समर्पण की सराहना की।
लीगल एड सेल की अध्यक्ष डॉ. नसीमा पी.के. तथा संकाय प्रभारी डॉ. शेली विक्टर, डॉ. दीबा खानम और डॉ. अजमत अली ने भी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान को सम्मान दिलाने के लिए बधाई दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.