एएमयू किशनगंज सेंटर में ‘बज्म-ए-मियार 2026’ का आयोजन

अलीगढ़, मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय किशनगंज सेंटर, बिहार के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं हॉल डिनर “बज्म-ए-मियार 2026” का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने भाग लिया।
एएमयू किशनगंज सेंटर के निदेशक प्रो. मोहम्मद तारिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्षिक हॉल वीक के सफल आयोजन में छात्रों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण और उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने प्लेसमेंट ब्रोशर का भी विमोचन किया।
विशिष्ट पूर्व छात्र डॉ. सैयद मुहम्मद फराज करीम (माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, किशनगंज) और मुहम्मद शाह फिरोज (इम्पैक्ट ग्लोबल आर्किटेक्ट्स, किशनगंज) ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और अपने प्रेरणादायक विचारों से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान डॉ. फैज मोहम्मद, डॉ. जेबा नाज, डॉ. मोहम्मद आसिम, डॉ. यासर इमाम, अकराब उल्लाह खान और एम.डी. हसनत आलम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हॉल वीक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता के लिए विजेताओं, समन्वयकों, स्वयंसेवकों तथा हॉल समिति के पदाधिकारियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सीनियर हाउस सदस्यों और हॉल समिति के पदाधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम का संयुक्त समन्वयन डॉ. जेबा नाज (वार्डन, गर्ल्स हॉस्टल) और डॉ. मोहम्मद आसिम (वार्डन, बॉयज हॉस्टल) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मोहम्मद आसिम ने प्रस्तुत किया।
