ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर एएमयू एनसीसी यूनिट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की वन यूपी इंजीनियर कंपनी, एनसीसी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित कियागया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों में राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर 25 एनसीसी कैडेटों के साथ एसोसिएट एनसीसी अधिकारी मोहम्मद इमरान, सहायक प्रोफेसर, जेडएचसीईटी तथा मोहम्मद दानिश, सहायक प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल डी. धाधवाल, ऑफिसर कमांडिंग, वन यूपी इंजीनियर कंपनी एनसीसी ने ऑपरेशन सिंदूर के महत्व और उसकी रणनीतिक भूमिका पर प्रकाश डाला तथा देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को सशस्त्र बलों में करियर बनाने और सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें कैडेटों ने अपने विचार साझा किए और राष्ट्रसेवा में योगदान देने के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
