एएमयू विमेंस कॉलेज में ‘लिटरारी’ के दूसरे दिन पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विमेंस कॉलेज लिटरारी सोसाइटी (डब्ल्यूसीएलएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव “लिटराटी 2026” के दूसरे दिन पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को अपने शोध और विचार प्रस्तुत करने का मंच मिला।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. नाजिया हसन (अंग्रेजी विभाग) और डॉ. शाजिया फारूकी फाजली (समाजशास्त्र विभाग) ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का आकलन विषयवस्तु, प्रस्तुति और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया। कार्यक्रम का संचालन मदीहा ओवैस ने किया।
विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के छात्रों ने साहित्य, सिनेमा, विधि और विज्ञान से जुड़े विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में समकालीन और बहुविषयी मुद्दों को शामिल किया गया, जो छात्रों की शैक्षणिक सक्रियता और आलोचनात्मक सोच को दर्शाता है।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रो. नाजिया हसन ने प्रस्तुतियों की गुणवत्ता की सराहना की और आयोजन के लिए सोसाइटी नई दिल्लीको बधाई दी। वहीं डॉ. शाजिया फारूकी फजली ने संस्थान से अपने जुड़ाव को साझा करते हुए छात्रों को ऐसे मंचों का उपयोग बौद्धिक विकास के लिए करने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों का स्वागत डॉ. शगुफ्ता नियाज और डॉ. सदफ फरीद ने किया। कार्यक्रम का समापन रबाब हुसैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
