जेएन मेडिकल कालिज के फिजियोलॉजी विभाग के छात्रों ने अखिल भारतीय फिजियोलॉजी क्विज 2025 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के फिजियोलॉजी विभाग की एमबीबीएस छात्रा फायजा फुरकान और छात्र मोहम्मद अरयान तारिक ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के फिजियोलॉजी विभाग और फिजियोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित अखिल भारतीय फिजियोलॉजी क्विज प्रतियोगिता 2025 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रमुख मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया, जहाँ प्रतिभागियों के मानव शरीर विज्ञान (ह्यूमन फिजियोलॉजी) के ज्ञान और उसके अनुप्रयोग की गहन परीक्षा ली गई।
जेएनएमसी के फिजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. गुल आर नबी खान ने विजेता टीम को बधाई दी और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया।
