एएमयू के यूनानी चिकित्सा संकाय में सऊदी अरब विवि की प्रो. इशरत का व्याख्यान

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनानी चिकित्सा संकाय के मुनाफेउल आजा (फिजियोलोजी) विभाग में एक्स्ट्रा-म्यूराल लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंसेस नूरा बिन्त अब्दुलरहमान विश्वविद्यालय, रियाद (सऊदी अरब) की फार्माकोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. इदशरत रहमान ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।

डॉ. रहमान ने यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग, यूके से फार्मेसी (मॉलिक्यूलर फार्माकोलॉजी) में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है तथा वैक्सीन विकास में पोस्ट-डॉक्टोरल हासिल किया है। वह ऑक्सफोर्ड, यूके में फार्माकोलॉजिस्ट के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। अपने व्याख्यान में उन्होंने फार्माकोलॉजिकल अनुसंधान में हो रहे नवीनतम विकास पर प्रकाश डाला और टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और कैंसर में समान महत्वपूर्ण बातों (कॉमन क्रिटिकल पाथवे) पर केंद्रित जानकारी साझा की।

विभागाध्यक्ष डॉ. फारूक अहमद डार ने स्वागत भाषण में विभाग की शैक्षणिक और शोध संबंधी उपलब्धियों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ इसके सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे अकादमिक कार्यक्रम स्नातकोत्तर छात्रों के ज्ञान को समृद्ध करते हैं और अंतर्विषयी अध्ययन की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में यूनानी संकाय के विभिन्न विभागों के रेजिडेंट्स, स्नातकोत्तर छात्र और शिक्षक शामिल हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रोफेसर डॉ. आयशा एजाज ने प्रस्तुत किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.