एएमयू में अन्तर्राष्ट्रीय तैराक रैफरी अफजल अली की स्मृति में तैराकी चैम्पियनशिप आयोजित

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्विमिंग क्लब एवं अलीगढ़ जिला स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में स्व. अफजल अली स्मृति क्षेत्रीय तैराकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए 100 से अधिक तैराकों ने हिस्सा लिया।

यह चैम्पियनशिप अफजल अली की याद में आयोजित की गई, जो 1965 से 1988 तक एएमयू में तैराकी कोच रहे। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला के पहले बैच से स्नातक और एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी, अली को एएमयू में प्रतिस्पर्धी तैराकी की नींव रखने वाले अग्रदूत के रूप में याद किया जाता है।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सूफियान अख्तर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आहिल नवेद उस्मानी उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में, ग्रुप-प्रथम में आदित्य विजेता बने और मोहम्मद अरसलान उस्मानी उपविजेता रहे। ग्रुप-द्वितीय में आहिल नवेद उस्मानी पहले स्थान पर और मुजम्मिल अब्बास दूसरे स्थान पर रहे। सबसे छोटे ग्रुप-तृतीय में अफ्फान नवेद उस्मानी ने स्वर्ण पदक जीता और आथर्व गौर उपविजेता रहे।

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय खेल समिति के सचिव प्रो. एस. अमजद अली रिजवी ने स्व. अफजल अली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे केवल तैराकी का गर्व नहीं बल्कि खेल भावना और अनुशासन का जीवंत उदाहरण थे। उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप का आयोजन उनकी स्मृति को सम्मानित करने का उचित माध्यम है। स्वीमिंग क्लब के अध्यक्ष कैप्टन डा. फारूख अहमद डार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतिभागियों के उत्साह व उमंग की सराहना की।

प्रतियोगिता में अभिभावकों, पूर्व छात्रों और एएमयू स्विमिंग क्लब के सदस्यों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से पूल परिसर का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और खेलमय रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.