एएमयू की राजभाषा (हिन्दी) कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

नई दिल्ली : राजभाषा (हिन्दी) कार्यान्वयन समिति अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की तिमाही बैठक आज सहकुलपति प्रोफेसर एम मोहसिन खान की अध्यक्षता में प्रशासिनक खंड के चयन समिति कक्ष में संपन्न हुई। जिसमें विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्रसार विकास की गति को बढ़ाने और उसकी प्रगति पर चर्चा की गई।

सहकुलपति प्रो. एम मोहसिन खान ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का प्रयोग न केवल संविधानिक दायित्व है बल्कि प्रशासनिक कार्यों को सरल और जनसामान्य के लिए सुलभ बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में हिन्दी में मूल पत्राचार टिप्पण, टंकण आदि का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबद्व है। उन्होंने यथा संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

हिन्दी विभाग की अध्यक्ष एवं राजभाषा (हिन्दी) कार्यान्वयन समिति की सचिव प्रो. तसनीम सुहैल ने स्वागत भाषण में कार्यालयों में हिन्दी को और अधिक प्रभावी रूप से कार्यान्वत करने के लिए कुछ सुझाव भी दिये।

एएमयू के हिन्दी अधिकारी डा. असदुल्ला खान ने तिमाही बैठक की कार्य सूची पेश की और विश्वविद्यालय के कार्यालयों में प्रयोग की जा रही हिन्दी की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर टीएम सथीसन, डिप्टी डीएस डब्लू प्रो. शमशाद हुसैन, वित अधिकारी नूरउस सलाम, सहायक कंट्रोलर फैसल फरीद व जनसंपर्क कार्यालय से जीशान अहमद भी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.