एएमयू के अजमल खां तिब्बिया कालिज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के इलाज-बित-तदबीर विभाग के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “ईट राइट कैंपेन” के तहत आयशा कालोनी स्थित ब्लूमिंग माइंड्स प्ले स्कूल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित, स्वस्थ और टिकाऊ खानपान की आदतों को बढ़ावा देना है।

शिविर का उद्घाटन यूनानी चिकित्सा संकाय के कार्यवाहक डीन, प्रो. मोहम्मद तफसीर अली, प्रिंसिपल, प्रो. बदरुद्दुजा खान, और जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो. तनवीर अहमद ने किया।

इस अवसर पर विभाग की अध्यक्ष, प्रो. आसिया सुल्ताना, प्रो. मोहम्मद अनवर, डॉ. एम. साद ए. खान, डॉ. एम. शोएब, डॉ. सफिया उस्मानी, डॉ. शमामा उस्मानी और पीजी छात्र भी मौजूद थे।

शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी बीमारियों को रोकने के लिए संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, पोषण संबंधी सलाह, मुफ्त दवाएँ, और बीएमआई, रक्तचाप, रक्त शर्करा तथा कोलेस्ट्रॉल की जाँच जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का नारा “देश की उन्नति का आधार, पोस्टिक हो हम सब का आहार” था, जो सभी के लिए पौष्टिक भोजन से एक स्वस्थ और उत्पादक समाज बनाने का संदेश देता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.