एएमयू वीमेंस पॉलीटेक्निक में यूएन/80 डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीमेंस पॉलीटेक्निक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “यूएन/80 स्टैम्प डिजाइन चैलेंज’ की विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माईगोव, डाक विभाग और विदेश मंत्रालय (यूएन पॉलिटिकल डिवीजन) द्वारा आरंभ किया गया है।

प्रधानाचार्य डॉ. सलमा शाहीन ने छात्राओं को ‘यूएन/80 और भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका’ विषय पर अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए प्रेरित किया।

कुल 17 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने-अपने मौलिक डिजाइन प्रस्तुत किए। डिजाइनों का मूल्यांकन कलात्मकता, विषय की उपयुक्तता और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। निर्णायकों में डॉ. सविता गौतम, डॉ. मोहम्मद आमिर बेग और इकरा सलीम शामिल थीं। शीर्ष छह डिजाइनों को अंतिम रूप् से चयनित किया गया।

कार्यक्रम का समन्वय सादिया नईम और नाजिया हनीफ ने किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.