मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: एआई एज़ कैटेलिस्ट फॉर अकेडमिक सिनर्जी’ विषय पर एक मल्टीडिसिप्लीनरी रिफ्रेशर कोर्स का किया उद्घाटन

नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) ने आज 6-22 अगस्त, 2025 तक हाइब्रिड मोड में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: एआई एज़ कैटेलिस्ट फॉर अकेडमिक सिनर्जी’ विषय पर दो सप्ताह के मल्टीडिसिप्लीनरी रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन किया। इस पाठ्यक्रम में 12 राज्यों और भारत भर के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों के 91 प्रतिभागी भाग लेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत रिफ्रेशर कोर्स के तीन प्रतिष्ठित समन्वयकों, अर्थात् प्रोफेसर सरफराज मसूद, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग; प्रोफेसर मनसफ आलम, और डॉ. खालिद रजा, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, जेएमआई का स्वागत और परिचय के साथ हुई जोकि एमएमटीटीसी, जेएमआई के मानद निदेशक, प्रोफेसर कुलविंदर कौर और डॉ. शहला तरन्नुम, एमएमटीटीसी द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि, एफटीके-सीआईटी, जामिया के अतिरिक्त निदेशक प्रो. तनवीर अहमद ने अपने संबोधन में एआई की प्रगति पर संदेह करने के बजाय उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवा, वित्त, शिक्षा और प्रबंधन जैसे विभिन्न प्रमुख अनुप्रयोगों के उदाहरण दिए जहाँ एआई मॉडल व्यापक समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

जेएनयू, नई दिल्ली के स्कूल ऑफ कंप्यूटर सिस्टम साइंसेज के डीन प्रो. ज़ाहिद रज़ा, उद्घाटन सत्र के विशिष्ट वक्ता, ने प्रतिभागियों को एआई की नींव और बुनियादी बातों से अवगत कराया, जिसमें एआई के अच्छे, बुरे और भद्दे संस्करण शामिल थे और इन चुनौतियों को कम करने के तरीके बताए। कार्यक्रम के बाद डॉ. खालिद रज़ा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और एक समूह तस्वीर ली गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.