एएमयू के डॉ. पंकज खराड़े इंडियन प्रॉस्थोडॉन्टिक सोसाइटी के पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

 

नई दिल्ली  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के डॉ. जेड. ए. डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग के डॉ. पंकज खराड़े को इंडियन प्रॉस्थोडॉन्टिक सोसाइटी, हैदराबाद (तेलंगाना) द्वारा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्यों के लिए राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।

डॉ. खराड़े इससे पूर्व इंडियन प्रॉस्थोडॉन्टिक सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के कार्यकारी समिति के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे सोसाइटी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, साथ ही वह उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के अध्यक्ष का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।

उन्हें प्रोस्थोडोंटिक्स क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक संगठनों में सक्रिय भागीदारी पर समन्वयक नियुक्त किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.