एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिएस्टा 2025

नई दिल्ली  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर जियाउद्दीन हॉल में वार्षिक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव जिएस्टा 2025 उत्साह और जोश के साथ मनाया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आपसी सौहार्द्र का शानदार प्रदर्शन किया।
सप्ताह भर चले इस आयोजन की शुरुआत खेल मुकाबलों से हुई, जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने न केवल उनके खेल कौशल को उजागर किया, बल्कि टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण कॉमन रूम फेस्ट रहा, जिसमें कई इनडोर और आउटडोर मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।
साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी समृद्ध बनाया। वाद-विवाद, कविता पाठ, निबंध लेखन, बैतबाजी और क्विज में प्रतिभागियों ने बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। संगीत प्रस्तुतियाँ, नाट्य मंचन और चित्रकला प्रदर्शनी ने हॉल के छात्रों की सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मक प्रतिभा को उजागर किया।
सर जियाउद्दीन हॉल के प्रोवोस्ट डॉ. इफ्तिखार अहमद ने जिएस्टा 2025 के सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे ज्ञान, मनोरंजन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का जीवंत संगम बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने हॉल में एकता को मजबूत करने और सामाजिक वातावरण को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस बहुप्रतीक्षित आयोजन को सफल बनाने में कामरान खान (वार्डन इंचार्ज), डॉ. शहाब शब्बीर (जनरल वार्डन) और कार्यक्रम प्रभारी खुर्सदिल आलम के साथ वफाउर रहमान और इरफान खान का विशेष योगदान रहा। 
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.