एएमयू एनएसएस ने तंबाकू और गुटखा सेवन के खतरों पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया

नई दिल्ली  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा तंबाकू और गुटखा की लत के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से इन पदार्थों से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य खतरों को उजागर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईक्यूएसी के निदेशक प्रोफेसर आबिद अली खान ने इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्ति अभियानों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. मोहम्मद मोहसिन खान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अब्दुल्ला जब्बार और नाहिद अकबरी ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला। इस अवसर पर डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी, इमरान खान, डॉ. फुरकान, नईम अहमद और डॉ. आसिफ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नशा मुक्ति संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान किया।

कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने तंबाकू और गुटखा सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य परिणामों जैसे कैंसर, हृदय रोग और श्वसन समस्याओं को जीवंत रूप में दर्शाया। नाटक में नशे की सामाजिक और आर्थिक क्षति को भी उजागर किया गया, जिसमें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (छज्ब्च्) के आँकड़ों का हवाला दिया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.