विदेशी भाषा विभाग के स्पेनिश के छात्रों के न्यूजलेटर का विमोचन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग में स्पेनिश भाषा के छात्रों का एक कार्यक्रम में छात्र-प्रेरित न्यूजलेटर का विमोचन पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्म्द गुलरेज द्वारा किया किया गया जिसमें शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज जो न्यूज लैटर के संरक्षक भी हैं ने विभाग की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया और कहा कि छात्र-प्रेरित विभाग की प्रगति को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि स्पेनिश भाषा 20 से अधिक देशों में बोली जाती है और इस भाषा पर अधिकार होना छात्रों को विशेष बढ़त प्रदान करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विदेशी भाषा विभाग के सुदृढ़ विकास के वह स्वयं साक्षी रहे हैं और एक न्यूजलेटर निकालना कोई सरल कार्य नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के डीन, प्रोफेसर मोहम्मद अजहर ने छात्रों को रचनात्मकता और सहयोग के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और ऐसे प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया जो नए छात्रों को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रोफेसर रख्शंदा फाजली और डॉ. मयूरेश कुमार ने भी छात्रों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए टीम भावना और नवाचार के महत्व को उजागर किया।

न्यूजलेटर की संपादक और स्नातकोत्तर छात्रा सखाविया अहमद ने अपने पूरे दल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसमें स्वागत भाषण देने वाली सिदरा, कार्यक्रम का संचालन करने वाली तय्यबा जिलानी, विभाग के विकास पर वक्तव्य देने वाले गालिब, तथा समर्पित प्रूफरीडिंग कार्य करने वाली उजैफा और अफीफा के अलावा जहीर, तरन्नुम, सामिया और फजल जैसे सदस्यों का विशेष योगदान शामिल रहा।

डॉ. अहसान अहमद ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.